Wednesday, August 3, 2011


उनको अपने हाल का हिसाब क्या देती,
सवाल सारे गलत थे, जवाब क्या देती?
वो तो अल्फ़ाज़ की हिफाज़त ना कर सके,
उनको ज़िन्दगी की किताब क्या देती?

Saturday, July 30, 2011


आँखों से तेरे अश्क उतार लेंगे,
तुझे ख़ुशी देकर गम उधार लेंगे,
तेरे जाने के बाद आयेगी तेरी याद,
तेरे ख्यालों में ही वक्त गुज़ार लेंगे !

Tuesday, July 26, 2011


चिरागों से अँधेरे दूर हो जाते,
तो चाँद की चाहत हमें कभी न होती,
अगर कट सकती यह ज़िन्दगी अकेले,
तो हमें आपकी भी ज़रुरत न होती !

Thursday, July 21, 2011


तेरी याद में रहती हूँ हरदम बेचैन,
ख़्वाबों में खोए -खोए रहते ये नैन,
तरसता मिलन को पल हर पल मेरा जिया,
तेरे बिन अब न ज़रा आए मुझको चैन !

Sunday, July 17, 2011


कहीं तारों की जगमग है, कहीं फूलों की रंगीनी,
कहीं कोयल करे कूँ-कूँ, खूशबू फैलती भीनी

कुछ पल समेटे हम अपने दामन में ख़ुशी के,
देखकर झूमें सारा आलम दामन भरे ज़िन्दगी के !

Tuesday, July 12, 2011


दिल के करीब आके वो जब दूर हो गए,
सारे हसीन ख्वाब मेरे चूर हो गए,
हमने वफ़ा निभाई तो बदनामियाँ मिली,
जो लोग बेवफा थे ,वो मशहूर हो गए!

Wednesday, July 6, 2011


हिज़्र में कभी, विसाल में रहता है वो,
हर लम्हा मेरे ख्याल में रहता है वो,
कैसा है वो, किस हाल में है वो,
दिल के हर सवाल में रहता है वो !

Friday, July 1, 2011


बहुत
चाहा पर उनको भुला न सके,

ख्यालों में किसी और को ला न सके,
उनको भुलाके आसूं तो पोंछ लिए,
पर किसी और को देखकर मुस्कुरा न सके!

Tuesday, June 28, 2011


आज फिर तेरी याद आ गयी बारिश को देखकर,
आँसूं भी ढल उठे हैं अपनी बेबसी को देखकर,
छम-छम बरस उठा मेरे नैनों से खारा जल,
बारिश भी सिहर उठी मेरी बारिश देखकर !

Thursday, June 23, 2011


बड़ी ज़ोर से दिल धड़कने लगा,
ये क्या बात है मन बहकने लगा !
बसी दिल में जब से तेरी आरज़ू,
तुझे पाने को दिल तरसने लगा !
हवाओं को शायद ख़बर हो गई,
दुपट्टा अचानक सरकने लगा !
कहूँ किस से जाकर मेरी सांस में,
तेरा प्यार आकर महकने लगा !
ये क्या हो गया है भला 'उर्मी' को,
कि दामन कहाँ ये उलझने लगा !

Monday, June 20, 2011


हर रात को चाँद का श्रृंगार नहीं मिलता,
हर डाली को फूलों का प्यार नहीं मिलता,
अरमान होते हैं बहुत इस दिल में पर,
हर किसीको मन चाहा प्यार नहीं मिलता !

Wednesday, June 15, 2011


न जाने ये कैसी है उलझन,
न जाने ये कैसी है जुस्तजू,
जो कभी नहीं मिल सकता हमें,
क्यूँ है सिर्फ़ उन्हीं की आरज़ू !

Sunday, June 12, 2011


इंतज़ार न होता मुझे,
अब आपके इज़हार का,
देना क्या है आपको,
बस प्यार भरा दिल आपका !

Tuesday, June 7, 2011


वो तो पानी की बूँद है जो आँखों से बह जाए,
आँसू तो वो है जो आँखों में ही रह जाए,
वो प्यार क्या जो लफ़्ज़ों में बयान हो,
प्यार तो वो है जो आँखों में नज़र आए !

Thursday, June 2, 2011


जब कोई ख्याल दिल से टकराता है,
दिल न चाहकर भी ख़ामोश रह जाता है,
कोई सब कुछ कहकर प्यार जताता है,
कोई कुछ न कहकर प्यार निभाता है !

Monday, May 30, 2011


किसीकी यादों का छाया मुझपर खुमार है,
दिल कह रहा है यकीनन उसे भी प्यार है,
हाल-ए-दिल कहती हूँ उसे हर शायरी में,
क्यूँ न समझ सके वो ये प्यार का इज़हार है?

Thursday, May 26, 2011


खोयी खोयी ये आँखें,
दिन में मदहोश तुम्हें करती है,
रात में, तन्हाई में,
हर रोज़ यह बरसती है !

Tuesday, May 24, 2011


ठहर गया था कोई वक़्त की निशानी बनके,
वो भी बह गया आज आँखों का पानी बनके,
एक उम्र से संभाला था हमने जो दरिया,
बहा ले गया वो उसे एक रात तूफानी बनके !

Thursday, May 19, 2011


रहते हैं साथ साथ, मैं और मेरी तन्हाई,

करते हैं राज़ की बात, मैं और मेरी तन्हाई,
दिन गुज़र जाता है, लोगों की भीड़ में,
करते हैं बसर रात में, मैं और मेरी तन्हाई !

Tuesday, May 17, 2011


करोड़ों का घोटाला किया जिसने,
जनता के वोट से न पाया जीतने,
करूणानिधि के सुनहरे दिन हुए ख़त्म,
आओ करें हम जयललिता का स्वागतम,
तमिलनाडु में छाया है ख़ुशी का फुहार,
राज्य में हो रहा है "अम्मा" का जयजयकार !

Wednesday, May 11, 2011


उनकी भूली-बिसरी वो कैसी यादें थीं,
यादें क्या थी ख़ुद से मुलाकातें थी,
मन की गहराई में डूबी देखती रही,
सीप में मोती से महँगी उनकी बातें थी !

Saturday, May 7, 2011


माँ की याद हर पल सताए,
माँ की ममता कौन भुलाये,
माँ से रिश्ता उम्रभर निभाए,
माँ ख़ुशी से हमेशा मुस्कुराये,
और कोई न दूजा, माँ से प्यारा,
मदर्स डे पर माँ को प्रणाम हमारा !

Tuesday, May 3, 2011


होंठ कह नहीं सकते फ़साना दिल का,
नज़र से वो बात हो जाती है,
इस उम्मीद में करते हैं इंतज़ार आपका,
कनखियों से ही तेरा दीदार हो जाये !

Monday, March 21, 2011

नज़रें मिलाकर नज़रें मत चुरा लेना,
प्यार करके हमें यूँ न भुला देना,
हम रहेंगे तुम्हारे न बेगाना समझना,
तुमसे दूर रहने की सज़ा हमें न देना !

Thursday, March 17, 2011


लाल गुलाबी नीला पीला, हाथों में लिए समेट,
होली के दिन रंगेंगे सब, करेंगे मीठी भेंट,
नयी उमंग से भरा हो, रंगों की हो भरमार,
ढेर सारी खुशियों से भरा हो होली का त्यौहार !

Monday, March 14, 2011


हर आहट एहसास हमारा दिलाएगी,
हर हवा ख़ुशबू हमारी लाएगी,
हम प्यार इस तरह निभाएँगे दिलबर,
हम न होंगे और हमारी याद तुम्हें सताएगी !

Wednesday, March 9, 2011


ख़ामोश रात की पहलु में सितारे न होते,
इन रूखी आँखों में रंगीन नज़ारे न होते,
हम भी न करते परवाह...
अगर आपसे बेपन्हा मोहब्बत न करते !

Saturday, December 25, 2010

Sunday, December 12, 2010


हमसे दूर जाओगे कैसे,
दिल से हमें भूलाओगे कैसे,
हम वो ख़ुश्बू हैं जो..
बसते हैं आपकी साँसों में,
ख़ुद की साँसों को रोक पाओगे कैसे?

Sunday, December 5, 2010


इन आँखों में आँसू आए न होते,
वो जो मुडमुड़कर यूँ मुस्कुराये न होते,
उनके जाने के बाद ये गम होता है...
काश वो ज़िन्दगी में आए न होते !

Monday, November 29, 2010


मिलने की ख़ुशी है,
पर है बिछड़ने का गम,
आँखों में ख़्वाब है,
पर उदास है मेरा मन,
कैसे कहें कैसे हैं हम,
तुम बिन अधूरे हैं हम !

Wednesday, November 17, 2010


दिल में तुम्हारी अपनी कमी छोड़ जायेंगे,
आँखों में इंतज़ार की लकीर छोड़ जायेंगे,
यक़ीनन तुम हर पल ढूंढते रहोगे हमें,
प्यार की मीठी कहानी हम छोड़ जायेंगे !

Saturday, November 6, 2010


आँगन में दिया, खुशियाँ हो तमाम,
दीपक की रोशनी, मिठाइयों का मिठास,
हाथों में फुलझरियां, रोशन हो घर,
मुबारक हो सबको, दिवाली का त्यौहार !

Friday, October 29, 2010


इंतज़ार रहता है हर शाम तेरा,
रातें कटती है ले लेकर नाम तेरा,
मुद्दत से बैठे हैं ये आस लिए,
के आज आयेगा कोई पैगाम तेरा !