Saturday, February 9, 2013


हो गयी शाम किसीके इंतज़ार में,
ढल गयी रात उसीके इंतज़ार में,
फिर हुआ सवेरा उसके इंतज़ार में,
इंतज़ार ही मुकद्दर बन गयी इंतज़ार में !



Monday, February 6, 2012


हम तुमसे दूर कैसे रह पाते,
दिल से तुमको कैसे भूल पाते,
काश तुम आईने में बसे होते,
ख़ुद को देखते तो तुम नज़र आते !

Monday, January 30, 2012



जज़्बात
बहकता है जब तुमसे मिलती हूँ,
अरमां मचलता है जब तुमसे मिलती हूँ,
हाथों से हाथ और होठों से होंठ मिलते हैं,
दिल से दिल मिलते हैं जब तुमसे मिलती हूँ !

Monday, January 23, 2012


वो न आए उनकी याद वफ़ा कर गई,
उनसे मिलने की चाह सुकून तबाह कर गई,
आहट दरवाज़े की हुई तो उठकर देखा,
मज़ाक हमसे हवा कर गई !

Monday, January 16, 2012


जिसे दिल-ओ-जान से चाहा,
उसे अपना न बना पाया,
अब पूछ रहा है वीराना,
क्या पाया बनके दीवाना ?

Friday, January 6, 2012


न जाने कौन हैं हम,
न जाने क्या है मेरी पहचान,
कोई तो हो जिसे हम कह सके अपना,
हम जिसके लिए न रहे अंजान !

Monday, January 2, 2012


नया सवेरा नयी किरण के साथ,
नया दिन प्यारी सी मुस्कान के साथ,
२०१२ मुबारक हो सबको,
ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ !

Tuesday, December 27, 2011


खुशियों की बरसात लहराती रहे,
आपको मेरी याद आती रहे,
बरसते रहे यूँ हमारी यादों के बादल,
हर बूँद हमारा एहसास दिलाती रहे !

Friday, December 23, 2011


इतने गहरे नाते कभी तोड़े नहीं जाते,

बीच राह में हमसफ़र यूँ छोड़े नहीं जाते,
तुमसे जुदा होकर 'उर्मी' हो गई है उदास,
इन आँसुओं से बिछुड़े पल जोड़े नहीं जाते !

Sunday, December 18, 2011


आँसू है कि आँखों से नहीं थमते,
ज़ख्म किसी की यादों के नहीं भरते,
हम उनको हर लम्हा याद किया करते,
पर वो भूले से भी याद नहीं करते !

Monday, December 12, 2011


पल पल तरसते थे जिस पल के लिए,
वो पल भी आया तो कुछ पल के लिए,
सोचा था उस पल को ज़िन्दगी बनालें,
पर वो पल भी ठहरा तो कुछ पल के लिए !

Sunday, December 4, 2011


रूठी जो ज़िन्दगी, मना लेंगे हम,
मिले जो गम, सह लेंगे हम,
बस आप रहना हमेशा साथ हमारे,
निकलते हुए आँसूं में भी मुस्कुरा लेंगे हम !

Tuesday, November 29, 2011


तेरे इंतज़ार में ये नज़रें झुकी है,
तेरे चेहरे की झलक देखने की आस है,
न जानूँ तेरा नाम, न तेरा पता,
पर दिल में अनजानी सी बेचैनी जगी है !

Thursday, November 24, 2011


तुझे अपना मुकद्दर बनायेंगे हम,
तेरे संग हर लम्हा बितायेंगे हम,
ज़िन्दगी भले ही रूठे तू न रूठ जाना,
तेरे बिन न जी पायेंगे हम !

Saturday, November 19, 2011


बेताब तमन्नाओ की कसक रहने दो,
मंजिल को पाने की झलक रहने दो,
आप भले ही रहो दूर नज़रों से,
पर बंद पलकों में अपनी झलक रहने दो !

Monday, November 14, 2011


चाचा नेहरु का है आज जन्मदिन,
मिलकर मनाये सारे बच्चे आज का दिन,
चाचा जी को था बच्चों से लगाव और प्यार,
उनको शत शत नमन और श्रद्धा अपार !

Thursday, November 10, 2011


ज़माने से नहीं, तन्हाई से डरते हैं,
प्यार से नहीं, रुसवाई से डरते हैं,
मिलने की उमंग है दिल में लेकिन,
मिलने के बाद तेरी जुदाई से डरते हैं !

Sunday, November 6, 2011


नज़रों में तुम्हारे नज़ारे रहेंगे,
पलकों पे यूँही चाँद सितारे रहेंगे,
चाहे बदल जाये ये ज़माना,
पर हम हमेशा तुम्हारे ही रहेंगे !

Monday, October 31, 2011


आँसू में न ढूंढों हमें,
दिल में बस जायेंगे तुम्हारे,
तमन्ना हो अगर मिलने की,
तो बंद आँखों में नज़र आयेंगे !

Tuesday, October 25, 2011


दीप
जलते जगमगाते रहे,

सफलता कदम चूमती रहे,
दिवाली है रोशनी का त्यौहार,
जीवन में लाये प्रकाश अपार,
झिलमिल फुलझड़ियाँ, रंगबिरंगे अनार,
रहे सदा अपनों का साथ और प्यार,
सारे जहाँ की खुशियाँ घर में आये,
सबको दिवाली की शुभकामनायें !